धार में यात्री बस नर्मदा नदी में गिरी,कई यात्री हताहत

खरगोन– मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में महाराष्ट्र परिवहन की एक बस नर्मदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से पुणे की यात्री बस जा रही थी, इसी दौरान यह बस धार के खलघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए है, वहीं कई लापता हैं।

राज्य के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में सवार 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं शव भी बरामद कर लिए गए हैं। नदी का प्रवाह तेज होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

बताया गया है कि पुणे जा रही बस एक वाहन को ओवरटेक करते हुए नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493