धीमी ओवर गति के लिए द. अफ्रीकी टीम पर जुर्माना

इंदौर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत के साथ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

इंदौर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत के साथ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने अब्राहम डिविलयर्स की टीम को निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया। इसके लिए कप्तान पर मैच फीस का 40 फीसदी और बाकी खिलाड़ियों पर 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

कानपुर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत ने पांच रनों से हराया। इसके साथही मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 14 अक्टूबर को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493