‘धीरे-धीरे’ के दर्शकों की संख्या 5 लाख के करीब (लीड-1)

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर यो यो हनी सिंह ने ‘धीरे-धीरे’ गाने के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। यह गीत रितिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। वहीं दो दिनों में यूट्यूब पर इस गाने के दर्शकों की संख्या पांच लाख का आकड़ा छूने जा रही है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक टी-सीरीज की ओर से इस गाने का वीडियो पहली सितंबर को जारी हुआ था। यह 1990 की फिल्म ‘आशिकी’ के लोकप्रिय गीत का रीमेक है।

इस वीडियो को लोगों का इतना प्यार मिलने का कारण रितिक रोशन और सोनम कपूर की लाजवाब केमिस्ट्री है, जो काफी आकर्षक है।

सोनम और हनी सिंह, दोनों ने ट्विटर पर आभार प्रकट किया है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, “इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।”

जबकि हनी सिंह ने भी ट्विटर पर लिखा, “ज्यादा प्यार और समर्थन, सम्मान के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493