धौंस जमाती है केली की 3 साल की बेटी

लॉस एंजलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप गायिका केली क्लार्कसन की तीन साल की बेटी अभी से धौंस जमाने लगी है और उसने अपने छोटे भाई को धक्का देना शुरू कर दिया है।

केली ने एलन डीजेनर्स को बताया, “मेरी बेटी ने मेरी बहन को हर तरफ घुमाया और जब मेरी बहन मेरे पास आई तो उसने बताया, ‘मुझे लगता है कि तुम्हारी बेटी खुद को पूरी इमारत की मालकिन समझती है।”‘

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार रिवर अपने दो साल के भाई रेमिंगटन (रेमी) पर भी रौब जमाती है और यहां तक कि उसे धक्का भी दे देती है।

केली ने कहा, “वह उसे धक्का मारकर गिरा देती है और इस तरह व्यवहार करती है जैसे हमें पता नहीं चलेगा।”

‘बिकॉज ऑफ यू’ की गायिका ने कहा, “लेकिन रेमी भी अपनी बहन को धमकी देने के बाद उससे लड़ने भी लगता है।”

केली क्लार्कसन (36) भाई-बहन में झगड़े का समर्थन नहीं करतीं, लेकिन वह और उनके जीवनसाथी ब्रांडन ब्लैकस्टोक यह देखकर खुश होते हैं कि दोनों बच्चे अपना बचाव करने की कोशिश करते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493