धौनी का एंथम 16 शहरों में हुआ शूट

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक लीविंग लेजेंड हैं। उनके प्रशंसक देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं।

उनके संघर्ष की कहानी अद्वितीय और हर किसी को प्रेरित करने वाली है जो अभी से दर्शकों के बीच कौतुहल का विषय बन चुकी है। अब हर किसी को बेसब्री से ‘एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ के रिलीज का इंतजार है।

इसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए फिल्म का एंथम ‘हर गली में धौनी है’ रिलीज करने जा रहे हैं। इस एंथम को देश के 16 शहरों में शूट किया गया है। जो दर्शकों को करीब 104 स्थानों पर लेकर जाएगी।

मेकर्स ने इसे फिल्म की स्टारकास्ट के साथ शूट करने के बजाए धौनी के प्रशंसकों के साथ शूट करने का ज्यादा तवज्जो दिया है। यह एंथम फिल्म का हिस्सा नहीं होगा लेकिन इस एंथम में धोनी की खेल भावना को केंद्र में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493