धौनी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था : सुशांत

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बॉयोपिक ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को धौनी का किरदार निभाते देखा जाएगा।

सुशांत का कहना है कि उनके लिए यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उनके कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी।

अभिनेता ने कहा, “भारत के लोकप्रिय और सफल कप्तान की भूमिका निभाना एक चुनौती है और उससे भी बड़ी एक जिम्मेदारी।”

सुशांत को किंगफिशर के क्रिकेट पर आधारित एक विज्ञापन में देखा जा रहा है।

विज्ञापन में अपने काम के अनुभव के बारे में सुशांत ने कहा, “इसके साथ काम करना मजेदार रहा। मुझे इसके पीछे की संकल्पना काफी पसंद आई। यह क्रिकेट पर आधारित है और इसे खेल को लेकर मैं भावुक हूं और पूरा देश इसे देखना और खेलना पसंद करता है।”

बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर सबसे बड़ी सीख के बारे में पूछे जाने पर सुशांत ने कहा, “अभी इतना समय नहीं हुआ है। बस तीन ही साल हुए हैं, लेकिन मैंने सीखा है कि मैं भी काफी ‘सेक्सी’ लग सकता हूं।”

इस फिल्म के अलावा सुशांत को दिनेश विजान द्वारा निर्देशित फिल्म में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग बुडापेस्ट में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493