धौनी के किरदार ने सुशांत को रोमांचित किया

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि पर्दे पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभाने का मौका मिलना काफी रोमांचक इसलिए था, क्योंकि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि पर्दे पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभाने का मौका मिलना काफी रोमांचक इसलिए था, क्योंकि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर से सुशांत को काफी सराहना मिल रही है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जीवनी पर आधारित है।

बचपन में धौनी से मुलाकात के वक्त को याद करते हुए सुशांत ने लिखा, “2006 या 2007 में, मेरा परिवार और मैं धौनी से मिलने पहुंचे और उनके साथ फोटो क्लीक करवाई।”

उन्होंने कहा, “वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं और उनका किरदार निभाना उत्साहित कर देने वाला था।”

अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493