धौनी से मिलने को बेताब हैं दिशा

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री दिशा पटानी ने कहा कि वह धौनी से मिलने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म के मुख्य किरदार की प्रेमिका बनी दिशा ने कहा,”मुझे नहीं पता कि मैं कब धौनी से मिलूंगी, लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं और मैं उनसे फिल्म और उनके किरदार के बारे में बात करूंगी”

इससे पहले दिशा तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में दिखाई दी और टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं।

‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धौनी के किरदार में हैं। इसमें कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका में हैं और दिशा धोनी के पहले प्यार प्रियंका झा की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा,”फिल्म के कलाकार वास्तविक जीवन के पात्रों से प्रेरित हैं, इसलिए आपको कियारा के किरदार में साक्षी और धोनी की भूमिका में सुशांत दिखाई देंगे। उम्मीद है धोनी प्रियंका को मुझमें देखेंगे।”

दिशा जैकी चैन अभिनीत फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में भी दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493