धौनी 2023 के विश्व कप में भी खेल सकते हैं : क्लार्क

कोलकाता, 19 सितम्बर, (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी 2023 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं।

क्लार्क से जब 2019 विश्व कप में धौनी के खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

क्लार्क ने मुस्कराते हुए कहा, “आप मुझसे यह मत पूछिए कि धौनी 2019 विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं। वह 2023 का विश्व कप भी खेलेंगे।”

साल 2011 में अपनी कप्तानी में भारत को क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले धौनी वर्तमान में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेली गई उनकी 79 रनों की शानदार पारी इसकी गवाह है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के लिए धौनी ने 79 रनों और हार्दिक पांड्या ने 83 रनों की पारियां खेली थीं, जिसकी बदौलत भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए धौनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कहा है कि टीम को अगले विश्व कप टूर्नामेंट में धौनी की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493