मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘ध्रुव’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता राम चरण का मानना है कि मंदी के दौरान फिल्म और इसकी टीम ने बेहतरीन काम किया है, जो उम्मीद के मुताबिक ही है।
मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘ध्रुव’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता राम चरण का मानना है कि मंदी के दौरान फिल्म और इसकी टीम ने बेहतरीन काम किया है, जो उम्मीद के मुताबिक ही है।
‘ध्रुव’ एक मनोरंजक तेलुगू फिल्म है। यह 9 दिसंबर को रिलीज हुई।
राम चरण ने कहा, “हमें पता है कि फिल्म रिलीज के दौरान वित्तीय स्थिति हमारे प्रतिकूल नहीं थी, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं था, पर हम रिलीज के समय तैयार थे। हमें कम से कम 30 प्रतिशत दर्शकों की कमी की उम्मीद थी।”
उन्होंने कहा, “हम उत्पाद के साथ कोई समझौता किए बिना अपने बजट के साथ फिल्म पर काम किया। हां, सबकुछ देखते हुए हम इसके परिणाम से खुश हूं।”
‘ध्रुव’ तमिल फिल्म की रीमेक के सवाल पर अभिनेता ने कहा, “रीमेक क्यों नहीं। एक सभ्य रीमेक बुरी ओरिजनल फिल्म की तुलना में बेहतर है, क्या आपको ऐसा नहीं लगता? हमें समझना होगा कि अब विषय-वस्तु की प्रधानता है और यह मायने नहीं रखता कि विषय का स्रोत क्या है और यह कहां से आया। यह लंबे समय के लिए व्यावहारिक है। हमें मूल तमिल फिल्म पसंद है और इसे तेलुगू में थोड़ा बदलाव के साथ बनाने का फैसला लिया गया है।”
फिल्म में पिता और बेटे को साथ देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इसके लिए उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “हमने एक गीत में साथ काम किया है। फिल्म में मेरी सिर्फ अतिथि भूमिका है। केवल भावनाओं की वजह से मेरी उपस्थिति है। पिता की फिल्म में मेरी मौजूदगी की जरूरत नहीं है।”
राम चरण अपनी अगली फिल्म को फरवरी में रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath