नई तस्वीर में किस करते नजर आए बीबर, बाल्डविन

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडाई गायक जस्टिन बीबर ने एक अंतरंग तस्वीर साझा की है, जिसमें वह और उनकी पत्नी हैली बाल्डविन एक-दूसरे के प्यार में डूबे और किस करते नजर आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 24 वर्षीय बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की। जिसमें वह और बाल्डविन (21) एक-दूसरे को किस करते देखे जा सकते हैं।

बीबर और बाल्डविन ने सितंबर में एक गुप्त समारोह में शादी रचाई थी। दोनों आए दिन हाथों में हाथ डाले घूमते, या सार्वजनिक रूप से किस करते कैमरों में कैद होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493