नई पीढ़ी के लिए खुद को बदलेगा बीबीसी

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आधी सदी से भी अधिक समय तक लोगों तक दुनिया भर की खबरें पहुंचाने वाले ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) ने मंगलवार को ‘नई पीढ़ी के लिए खुद को पुनर्जीवित करने’ और अमेजन और नेटफिक्स जैसे मीडिया दिग्गजों से प्रतिस्पर्धा की योजना का खुलासा किया।

बीबीसी के महानिदेशक टोवी हॉल और अध्यक्ष डेविड क्लीमेंटी मंगलवार को अपनी वार्षिक योजना को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें एक पीढ़ी के बच्चों की सेवाओं के लिए बहुत बड़ा निवेश शामिल होगा।

इसके अलावा तीन से लेकर 2019 से 20 तक 3.4 करोड़ पाउंड (4.4 करोड़ डॉलर) तक का निवेश शामिल होगा।

इन तीन सालों में वीडियो लाइन ऑनलाइन प्रोग्राम एक्सटेंशन्स, ब्लॉग, व्लॉग्स, पॉडकास्ट, क्विीज, गाइड्स, गेम्स और ऐप्स जैसी ऑनलाइन सामग्री पर 3.14 करोड़ का खर्च किया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया कि नई पीढ़ी के लिए ‘बीबीसी’ को फिर से बदलने के लिए हॉल ने एक स्पष्ट चुनौती तय की है।

सूत्र ने कहा, “बच्चों और युवाओं का नजरिया और कार्यक्रमों व अन्य सामग्री का उपयोग जिस तरह से तेजी से बदल रहा है, उसके लिए बीबीसी को प्रतिक्रिया की जरूरत है। इस निवेश का मतलब होगा कि हम अगले वर्षो के दौरान अपने सबसे कम उम्र के दर्शकों की सेवा कैसे कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493