चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और विक्रम अभिनीत ‘आई’ में काम कर चुके अंतर्राष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट सीन फूट को अभिनेता सिंबू की नई फिल्म में उनके मेकअप के लिए उतारा गया है। इस फिल्म में सिंबू तीन अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म के टेस्ट शूट की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।
तस्वीरों में सीन, सिंबू के चेहरे का मेकअप करते हुए और फिल्म निर्देशक आदिक रविचंद्रन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सिर्फ टेस्ट मेकअप है। फिल्म में सिंबू तीन अलग-अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं और फिल्म निर्माता चाहते थे कि उनकी लुक पर ध्यान कोई पेशेवर रखे, हालांकि इसके लिए उन्होंने जाने-माने सीन को रखा है, जो इस फिल्म के लिए काम करेंगे।”
निर्माताओं द्वारा इस फिल्म के बाकी बचे कलाकारों का चयन होना बाकी है।
dharmpath.com dharmpath