नई वेब श्रृंखला में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे रणविजय

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणविजय सिंह नई वेब श्रृंखला ‘कौशिकी’ में एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे जो वेबसाइट वियु पर प्रसारित होगी।

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणविजय सिंह नई वेब श्रृंखला ‘कौशिकी’ में एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे जो वेबसाइट वियु पर प्रसारित होगी।

एक बयान के अनुसार, “रोडीज के संचालक डिजिटल संसार के लिए अजनबी नहीं हैं। वह एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार से इस शो में और अधिक रहस्य और रोचकता लाएंगे।”

इस शो को एक मनोरंजक थ्रिलर के रूप में वर्णित किया गया है। इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे दोस्तों के एक समूह के बीच चीजें गलत हो जाती हैं और उसके बाद उनके रिश्ते की परीक्षा होती है।

इसकी शूटिंग पूरे जोरों पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493