नई ‘सौतन’ के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे सावन कुमार

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। ‘लैला’ और ‘सनम बेवफा’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर प्रख्यात फिल्मकार सावन कुमार ‘सौतन-ए न्यू थ्रीसम’ के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। कुमार का कहना है कि यह उनकी पुरानी फिल्म का अनाधिकारिक रीमेक है।

‘सौतन-ए न्यू थ्रीसम’ में कविता राधेश्याम मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म का निर्देशन करण कश्यप कर रहे हैं।

कुमार ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने अपने वकीलों से इस बारे में बात कर ली है।

कुमार ने कहा कि ‘मुझे पता नहीं कि मेरी फिल्म का रीमेक कौन बना रहा है। इसके लिए मुझसे मंजूरी नहीं ली गई और मुझे पता लगा है कि फिल्म पूरी तैयार है।’

कुमार ने कहा, “हम अगली कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। अगर जरूरी कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं फिर हो सकती हैं और यह सही चलन नहीं है।”

इस बारे में निर्देशक करण कश्यप ने कहा, “मेरी फिल्म पुरानी फिल्म को एक श्रद्धांजलि है और इसके लिए किसी मंजूरी की जरूरत नहीं है। मैं गांधीजी पर बायोपिक नहीं बना रहा कि मुझे उनके रिश्तेदारों से इजाजत की जरूरत है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493