नई स्थितियों के अनुकूल सेना को प्रशिक्षित करें : शी जिनपिंग

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना में सख्त प्रबंधन और सैनिकों को कठोर प्रशिक्षण दिए जाने का आह्वान किया, ताकि सेना नई स्थितियों और कार्यो के अनुकूल स्वयं को ढाल सके और सशक्त बनने का लक्ष्य हासिल कर सके।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष शी ने शनिवार को 16वें सेना समूह के दौरे के दौरान यह बात कही।

शी ने एक अगस्त को मनाए जाने वाले चीन के सेना दिवस से कुछ दिन पहले यह दौरा किया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एक अगस्त को सेना दिवस मनाया जाता है।

शी ने जोर देकर कहा कि सेना को सैन्य प्रशिक्षण जारी रखना चाहिए और हर चुनौती से लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और सैनिकों को कठिनाइयों और मौत की परवाह किए बिना हर चुनौती से निपटने के लिए कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिर्फ सख्त प्रबंधन से ही युद्ध क्षमता में सुधार हो सकता है और इसे नियमों पर आधारित होना चाहिए।

शी ने कहा कि अधिकारियों और सैनिकों के आदर्शो और विश्वास को मजबूत बनाने के लिए उन्हें सैद्धांतिक शिक्षा दी जानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493