वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित नई स्वास्थ्य नीति के चलते अगले 10 वर्ष में अमेरिका के 2.3 करोड़ नागारिकों स्वास्थ्य बीमा से वंचित हो जाएंगे। अमेरिका संसद के बजट कार्यालय ने यह जानकारी दी।
ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा द्वारा लाई गई स्वास्थ्य नीति ‘ओबामाकेयर’ को निरस्त कर नया स्वास्थ्य कार्यक्रम लाने की घोषणा की है।
ट्रंप के प्रस्तावित इस नए स्वास्थ्य कार्यक्रम को इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के निचले सदन ने मंजूरी दे दी है। लेकिन ट्रंप के इस प्रस्तावित कानून को ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में पारित कराने में परेशानी हो सकती है।
इस विधेयक पर मार्च में सदन में हुए मतदान के दौरान सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी को दो बार बहुमत हासिल नहीं हो सका और अंतत: विधेयक 217-213 के मामूली अंतर से पारित हो सका।
निचले सदन के स्पीकर पॉल रियान ने कहा कि आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य बजट घाटे को कम करना और मिलने वाली सुविधाओं का मरीजों को भुगतान करना होगा।
सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल ने इस विधेयक को लेकर अपनी शंका व्यक्त करते हुए कहा था कि वे इस कथित ‘ट्रंपकेयर’ प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए एक सामान्य बहुमत ही जुटा पाएंगे।
निचले सदन में अल्पसंख्यक विपक्षी पार्टी के नेता नैंसी पालोसी ने कहा, “आज के सीबीओ के भयानक आंकड़े कथित ट्रंपकेयर से पूरे देश में कामकाजी परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष उत्पन्न होने वाले गंभीर परिणामों की बात को दोहराते हैं।”
उन्होंने कहा, “निचने सदन के रिपब्लिकन सदस्यों ने ट्रंपकेयर बिल को अपनी सहमति देने के साथ ही खुद को एक भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार कर लिया है।”
dharmpath.com dharmpath