नए अवतार में नजर आएगा बच्चों का हीरो छोटा भीम

हैदराबाद , 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत में बच्चों का पसंदीदा एनिमेटेड किरदार छोटा भीम आगामी फिल्म ‘छोटा भीम-हिमालया एडवेंचर’ में अपने बदले हुए अंदाज में नजर आएगा। यह फिल्म आठ जनवरी, 2016 को रिलीज होगी।

छोटा भीम का नया लुक शहर की कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन द्वारा डिजाइन किया गया है।

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के सीईओ राजीव चिलाका ने कहा, “बच्चों की अपनी प्राथमिकताओं के प्रति वफादारी एक मजबूत भावना है। भीम उनका विश्वसनीय साथी है, इसलिए इस चरित्र के साथ किसी प्रयोग के लिए योजना और अनुसंधान हेतु समय की जरूरत है।”

उन्होंने बताया, “उसे गर्म कपड़े, जैकेट, जांघिया, टोपियां, स्कीइंग काले चश्मे पहने देखा जाएगा। हमने कहानी के साथ पृष्ठभूमि में विकास और अनुसंधान में एक साल से अधिक का समय लिया है।”

भीम की कहानी बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों की है, जहां वह बर्फ से भरे रोमांच का आनंद लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493