नए गायकों, संगीतकारों संग काम करना पसंद है : मोहित सूरी

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उन्हें हमेशा से नए गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के साथ काम करना पसंद रहा है।

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उन्हें हमेशा से नए गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के साथ काम करना पसंद रहा है।

सूरी वर्तमान में वीवायआरएल ऑरिजिनल्स के माध्यम से स्वतंत्र कलाकारों को बढ़ावा दे रहे हैं।

वीवायआरएल ऑरिजनल्स ने शुक्रवार को अपना तीसरा गीत ‘हीर’ जारी किया। यह गीत एक समकालीन प्रेमगीत है, जो वेद शर्मा द्वारा गाया और उनके द्वारा ही लिखित है।

सूरी ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रतिभावान कलाकारों को तलाशना और उन्हें यह मंच प्रदान करना है जो हमने स्वतंत्र संगीतकारों के लिए तैयार किया है। मुझे हमेशा से नए गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के साथ काम करना पसंद रहा है और मुझे खुशी है कि हमने इस परियोजना के लिए भारत के एक छोटे से शहर से वेद जैसे एक प्रतिभाशाली कलाकार को खोजा।”

वेद मध्य प्रदेश के डाबरा से है। मनोरंजन की दुनिया में उनका करियर 16 वर्ष की आयु में एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के लिए एक रेडियो जॉकी और वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493