नए गीत के साथ अदनान सामी की वापसी

मुंबई, 7 फरवरी – मशहूर गायक अदनान सामी एक नए गैर-फिल्मी गीत ‘तू याद आया’ के साथ अपनी वापसी कर रहे हैं, जिसे कुणाल वर्मा ने संगीत दिया है। कुणाल ‘तुम ही आना’ और फिल्म ‘मलंग’ के शीर्षक गीत जैसे बॉलीवुड गानों के बोल लिखने के लिए जाने जाते हैं। गाने के वीडियो में अदनान संग अभिनेत्री अदा शर्मा हैं और यह एक लव सॉन्ग है।

कुणाल ने इस बारे में कहा, “इस गाने को काफी लंबे समय पहले कम्पोज किया गया था। पिछले कुछ समय से यह मेरे दिमाग में था और मैंने इसे रिकॉर्ड किया। मैंने इसके बोल भी लिखे। जब मैंने टी-सीरीज को यह गाना सुनाया, तब उन्हें यह काफी पसंद आया और उन्होंने मुझे इसे पूरा करने को कहा।”

इसे इस महीने के अंत तक रिलीज किया जाएगा।

‘लिफ्ट करा दे’ और ‘तेरा चेहरा’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए मशहूर अदनान ने कहा, “भूषण, टी-सीरीज और मेरा रिश्ता बीस साल पुराना है और साथ में काम करने के लिए हमारे बीच बातचीत कुछ समय से चल रही थी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे भी लगा कि बहुत हो गया आराम। लोगों का मुझ पर उधार है जिन्होंने मुझे काफी कुछ दिया है और अब उन्हें कुछ देने की बारी है। ‘तू याद आया’ इतने सालों से मुझे इतना प्यार और स्नेह देने के लिए उन्हें शुक्रिया कहने का मेरा अपना तरीका है।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493