बार्सिलोना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने नए सीजन के लिए एक फारवर्ड खिलाड़ी के साथ करार के लिए 2.2 करोड़ डॉलर आवंटित किए हैं।
टीम के पास अभी तीन अटैकर हैं। क्लब को लियनेल मेसी, लुइस सुआरेज और नेमार के अलावा एक और अटैकर की जरूरत है और वह इसकी तलाश में है।
इस सीजन के लिए बार्सिलोना पहले ही 6.6 करोड़ डॉलर आवंटित कर चुका है लेकिन सैमुएल उमतिति, लुकास डिंगे, डेनिस सुआरेज और आंद्रे गोम्स से करार के लिए लगभग नौ करोड़ डालर खर्च कर दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath