लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर एली पत्रिका के लिए एक नए फोटोशूट में अलग अंदाज में दिखीं, इसमें उन्हें पहचाना जाना मुश्किल है।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, 18 वर्षीय कायली अपनी उम्र से काफी बड़ी लग रही हैं इसमें वह गाढ़े रंग की लिपस्टिक के साथ नथिया पहने हुए हैं।
कायली के बाल भूरे रंग के हैं और वह सिल्वर ब्रेसलेट पहने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बूट के साथ नीले रंग की जाकेट पहनी हुई है।
उन्होंने इस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और इसका शीर्षक उन्होंने लिखा, “एलीकेनेडा के लिए मेरी पसंदीदा तस्वीर।”
dharmpath.com dharmpath