नए शो में मेहनती महिला के किरदार में सुप्रिया पाठक

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक नए टीवी शो ‘जाने क्या होगा रामा रे’ में एक मेहनती महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो सबकुछ अकेले दम पर करती है।

यह शो बुधवार को लांच किया गया। शोभना देसाई प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित यह शो 16 नवंबर से लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगा, जिसमें सुप्रिया के अलावा विनती इदनानी और जतिन शर्मा भी हैं।

सुप्रिया ने कहा, “शो में मेरा किरदार एक ऐसी महिला का है, जो अकेली है और सबकुछ अपनी मेहनत के बलबूते हासिल करती है। वह अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का मुकाबला करती है।”

अपने किरदार के बारे में सुप्रिया ने आगे कहा, “वह स्वयं को कमजोर नहीं मानती। उसे लगता है कि वह लोगों की मदद करने में सक्षम होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493