लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बेहद उच्च नमी वाले वातावरण में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए स्पेन के वैज्ञानिकों ने नए सेंसर्स का निर्माण किया है।
स्पेन की यूपीएनए यूनिवर्सिटी के इंजीनियर एटिर उरुटिया के अनुसार, “नमी वाले वातावरण में बैक्टीरिया की माप और निगरानी में कठिनाई आती है। ऐसे में यह सेंसर कई तरह से उपयोगी हो सकता है।”
ऐसे वातावरण में बैक्टीरिया का प्रसार सामान्य बात है क्योंकि ऐसे स्थान में बायोफिल्म यानी एक प्रकार का पारिस्थितिक तंत्र निर्मित हो जाता है। इसके बाद बैक्टीरिया उस सतह पर जमा हो जाते हैं।
यह आगे चलकर बायोफाउलिंग का रूप ले लेती है। बायोफाउलिं का तात्पर्य किसी भी उपकरण में फंफूद या सूक्ष्म जीवों का जमाव है। जिसकी वजह से उपकरण और सामान खराब हो जाते हैं।
उरुटिया बताते हैं कि यह नया सेंसर्स जीवाणुरोधी गुणों से युक्त है जो बैक्टीरिया के विकास के लिए आवश्यक आद्र्रता वाले वातावरण में कार्य करने के लिए अनुकूल है। ऐसे स्थान पर यह बायोफिल्म और बायोफाउलिंग से लड़ने में सक्षम है।
dharmpath.com dharmpath