नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी सारा आफरीन खान

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा आफरीन खान आगामी टीवी शो में नाकरात्मक किरदार निभाएंगी। वह टीवी शो ‘जमाई राजा’, ‘जिंदगी विन्स’ और ‘सिया के राम’ में काम कर पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

स्टार प्लस के आगामी शो में सारा अभिनेता कीथ सेकवीरा, संजीदा शेख और सोनी राजदान के साथ काम करेंगी। शो का नाम अभी नहीं तय हुआ है।

निर्माता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा, “शो में सारा मुख्य नकारात्मक किरदार निभाएंगी।”

शो कामिनी (संजीदा) और महाराजा माधव (कीथ) की प्रेम कहानी के बारे में है। सारा इसमें विजयलक्ष्मी का किरदार निभाएंगी।

अभिनेत्री ‘टोटल सियापा’ और ‘पेबैक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493