नकारात्मक टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता : जरीन

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर चर्चित रहने वाली अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर चर्चित रहने वाली अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

बॉलीवुड की कई हस्तियों के बीच जरीन का हाल ही में सोशल मीडिया पर मजाक बनाया गया।

सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियों के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर जरीन ने आईएएनएस से कहा, “नहीं कभी नहीं। मुझे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।”

‘हेट स्टोरी 3’ की अभिनेत्री जरीन साई कबीर की आगामी फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ में दिखाई देंगी। जरीन को 2006 की फिल्म ‘अक्षर’ के सीक्वल में भी देखा जाएगा।

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर जरीन ने कहा, “हां मैं इसका (अक्षर 2) हिस्सा हूं। हम जून के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493