नगमा को विधायक का ‘किस’ करने वाला वीडियो हुआ वायरल

bollywood-nagma-mla-molestation-video-goes-viral-150x150नई दिल्ली। मेरठ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा को स्थानीय कांग्रेसी विधायक गजराज सिंह द्वारा कथित तौर पर ‘किस’ करने का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। भले ही छेड़खानी की खबरों को नगमा और गजराज दोनों ने खारिज किया है, लेकिन विधायक का नगमा को किस करने वाला वीडियो यू ट्यूब पर वायरल हो गया है। लोग जमकर इस वीडियो को देख रहे हैं।

दरअसल, शनिवार को हापुड़ में रोड शो के दौरान वहां के स्थानीय विधायक गजराज सिंह ने काफिले के बीच नगमा के पास गए और कथित तौर पर उनके गाल को चूमा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नगमा ने उनका हाथ से जोर से झटक दिया। हालांकि बाद में दोनों ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया। बॉलीवुड की तमाम चटपटी गपशप और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विधायक ने कहा कि नगमा उनकी बेटी की तरह हैं और वे उनके साथ ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने तो बस नगमा के कान के पास जाकर कुछ कहने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि लोगों ने पता नहीं इसका गलत मतलब निकाल लिया। वे इस बात से आहत भी नजर आए और कहा कि आज तक उनके चरित्र पर कभी किसी ने कोई उंगली नहीं उठाई है।

इधर, नगमा ने भी इस खबर का खंडन किया है। जबकि इंटरनेट पर दोनों का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब गजराज नगमा के पास जाते हैं तो नगमा अपने चेहरे पर रखा उनका हाथ झटकती हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493