नग्न दिखना पसंद करूंगा : गुरमीत

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कहा कि फिल्म की मांग के अनुरूप वह नग्न दिखना पसंद करेंगे।

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कहा कि फिल्म की मांग के अनुरूप वह नग्न दिखना पसंद करेंगे।

गुरमीत ने आईएएनएस से कहा, “मेरा मानना है कि मैं अपने सभी किरदारों को अपना 100 प्रतिशत दूंगा। मैं भावुक अभिनेता हूं। अगर किसी किरदार के लिए लिए नग्नता आवश्यक होता तो मैं यह करना पसंद करूंगा। फिल्म की पटकथा के फलस्वरूप मुझे नग्नता पसंद है।”

उन्होंने कहा, “अगर राजकुमार हिरानी ने कहा कि आपको अपनी भूमिका के लिए नग्न आने की जरूरत है तो मैं बिना कपड़ों के आने को तैयार हूं। कल्पना करें कि अगर मैं असल जिंदगी में नग्न आने के लिए तैयार हूं, तो अपनी भूमिका के लिए मैं किसी भी हद तक आगे जा सकता हूं।”

गुरमीत अपनी अगली फिल्म ‘वजह तुम हो’ में कुछ बोल्ड सीन करते हुए दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, “हम इसे इरोटिक फिल्म नहीं कह सकते, क्योंकि आप फिल्म में प्यार देखेंगे और यह काफी मायने रखता है। यह मजबूत कहानी पर आधारित है, जो इसकी रीढ़ है।”

उन्होंने बताया, “मैं अब तक की मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं। लड़कियों से हॉट सुनना शानदार है। मुझे इसमें थोड़ी शर्मिदगी महसूस हुई लेकिन यह तारीफ है।”

‘वजह तुम हो’ 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493