‘नच बलिए’ फिनाले में हिस्सा नहीं ले सकेंगी कॉमेडियन भारती सिंह

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती होने के कारण ‘नच बलिए 8’ के फिनाले में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। हालांकि, अब वह अच्छा महसूस कर रही हैं।

भारती ने शुक्रवार को फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अब मैं पहले की तुलना में काफी अच्छा महसूस कर रही हूं।”

शो की टीम के एक सूत्र ने बताया कि भारती को गुरुवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने बताया कि भारती के पित्ताशय में पथरी है।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से बाहर आ जाना चाहिए, लेकिन वह फिनाले में शामिल नहीं हो पाएंगी।”

फिनाले की शूटिंग रविवार को होनी है और यह स्टार प्लस पर लाइव प्रसारित होता।

भारती सिंह ने डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में बतौर प्रतियोगी अपने पार्टनर हर्ष लिंबाचिया के साथ हिस्सा लिया था। उनके डांस पार्टनर हर्ष लिंबाचिया उनके मंगेतर थे। हालांकि, यह जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और पहले ही राउंड में बाहर हो गई। अब तबीयत खराब होने की वजह से वह इस शो के फाइनल का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493