‘नच बलिए 7’ में होंगे कमाल खान?

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए विवादों में रहने वाले अभिनेता-फिल्म निर्माता कमाल आर. खान ने कहा है कि उनसे डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है।

एक सूत्र के मुताबिक, शो के निर्माता इसके लिए अलग-अलग कार्यक्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से संपर्क कर रहे हैं।

कमाल ‘बिग बॉस 3’ में भाग ले चुके हैं। वह ‘देशद्रोही’ और एक ‘विलेन-देअर्स वन इन एवरी लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कमाल ने फरवरी में ट्विटर पर लिखा था, “आज कुछ लोगों ने मुझे एक रियलिटी शो को लेकर फोन किया। उन्होंने मुझसे इसमें अपनी प्रेमिका, मंगेतर या पत्नी के साथ हिस्सा लेने के लिए कहा। मैं कहां से लाऊं?”

‘नच बलिए 7’ के मई में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493