ढाका, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसे मारे गए ब्लॉगर नजीमुद्दीन समद का अभी तक कोई ब्लॉग नहीं मिला है। लेकिन उसकी डायरी जरूर मिली है।
बांग्लादेश की वेबसाइट बीडी न्यूज24 के अनुसार,0 आतंकवादी संगठन अलकायदा के सदस्यों ने इस्लाम विरोधी विचार के लिए नजीमुद्दीन (27) की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन पुलिस ने कहा कि उसके लेख में उसे ऐसा कुछ नहीं मिला।
राजधानी के सुतारपुर इलाके में बुधवार रात घात लगाकर नजीमुद्दीन की हत्या उस समय की गई, जब वह जगन्नाथ विश्वविद्यालय की सांध्यकालीन कक्षाओं से वापस घर लौट रहा था।
हमलावरों ने गोली मारने से पहले नजीमुद्दीन पर छूरा से हमला किया।
उल्लेखनीय है कि नजीमुद्दीन कुछ महीने पहले सिलहट से ढाका आया था। वह गणजागरण मंच से जुड़ा था। यह संगठन 1971 के युद्ध अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए आन्दोलनरत है।
वह धार्मिक कट्टरपंथियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर था।
मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में गत साल संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम चार नास्तिक ब्लॉगरों और धर्मनिरपेक्ष प्रकाशकों का कत्ल कर दिया था।
पुलिस ने हालांकि प्रतिबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला संगठन के सदस्यों को इस मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन अभी तक किसी को सजा नहीं मिली है।
गणजागरण मंच के एक कार्यकर्ता मारुफ रसूल ने गार्जियन से कहा, “देाषियों को आरोपित नहीं कर सरकार अपराधियों को माफी दे रही है।”
विभिन्न संगठनों पर दोषारोपण करने की जगह सरकार को दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath