नडाल ने बार्सिलोना ओपन में खेलने की हामी भरी

बार्सिलोना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अगले वर्ष होने वाले बार्सिलोना ओपन में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नडाल यहां आठ बार खिताब जीत चुके हैं और अगले वर्ष वह नौवां खिताबी जीतने उतरेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आयोजकों ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही नडाल के हिस्सा लेने की पुष्टि भी की।

यह टूर्नामेंट अगले वर्ष 16 से 24 अप्रैल के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493