लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री नताली डोर्मर का कहना है कि उन्हें इसकी जरा चिंता नहीं है कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, टेलीविजन धारावाहिक ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की नायिका नताली का मानना है कि फिल्मजगत में अस्तित्व बनाए रखने के लिए जरूरी है कि दूसरों की सोच से चिंतित ना हों।
नताली (33) ने ‘स्टाइलिस्ट’ पत्रिका को बताया, “मैं लोगों की सोच के बारे में सोचकर चिंता नहीं करूंगी। यह इस जगह अस्तित्व बनाए रखने के लिए सबसे पहला नियम है। लोगों की सोच से फर्क नहीं पड़ता। अपने प्रति ईमानदार रहें और जितना हो सके, खुश रहें। अगर आप लोगों की सोच को लेकर परवाह करना शुरू कर देंगे, तो पागल हो जाएंगे।”
उन्होंने माना कि उनमें यह समझ उनकी उम्र बढ़ने के साथ आई है। वह अब जो हैं, उसके साथ ज्यादा सहज हैं।
dharmpath.com dharmpath