नताली पोर्टमैन को महिला प्रधान फिल्में पसंद

लॉस एजेंलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री नताली पोर्टमैन का कहना है कि वह ऐसी फिल्मों को देखने में कोई दिलचस्पी नहीं लेती हैं, जिनमें महिलाओं की कोई दमदार भूमिका न हो।

वेबसाइच ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ब्लैक स्वान’ अभिनेत्री इस बात से निराश है कि हॉलीवुड में महिलाओं को प्रमुख भूमिका देने वाली फिल्मों की बहुत कमी है। एक दर्शक के तौर पर उनके लिए ऐसी फिल्में देखना बहुत कठिन है जिनमें बहुत अधिक महिलाएं नहीं होती हैं।

नताली ने ‘कल्चर’ मैगजीन से कहा, “मुझे इस दृष्टिकोण से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह से तर्कसंगत दृष्टिकोण है।”

उन्होंने कहा, “एक महिला दर्शक के रूप में मेरे लिए इन फिल्मों को देखना वास्तव में मुश्किल हैं, जिनमें महिलाओं का अस्तित्व न हो। ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें 20 पुरुष हैं और एक भी महिला चरित्र नहीं है। मुझे इस तरह की फिल्मों को देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493