नताशा के साथ हूं क्योंकि उनकी अलग पहचान है : वरुण धवन

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह नताशा दलाल के साथ इसलिए हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है और वह उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग देना चाहते हैं।

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह नताशा दलाल के साथ इसलिए हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है और वह उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग देना चाहते हैं।

वरुण ने कहा, “जहां तक मेरे और नताशा का सवाल है, शादी के बाद हम इन सब चीजों में साथ है, उनकी अपनी पहचान है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं उनके साथ हूं क्योंकि उनकी अपनी पहचान है। वह जिन चीजों को जिंदगी में हासिल करना चाहती है और जो कुछ करना चाहती हैं उनके लिए आवाज उठाती हैं। और उनके साथी के तौर पर मैं उन्हें सहयोग देना चाहता हूं। जहां तक मेरे करियर का सवाल है उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है।”

एक बयान के मुताबिक, वरुण ने ‘कॉफी विद करण’ सीजन-6 के एक एपिसोड में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक बयान के मुताबिक, शो के अनदेखे फुटेज स्टार वर्ल्ड पर रविवार को प्रसारित होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493