नताशा सूरी फिटनेस, ब्यूटी एप लॉन्च करेंगी

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व मिस इंडिया वल्र्ड और अभिनेत्री नताशा सूरी फिटनेस और सौंदर्य एप लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, नताशा का एप महिलाओं को रोजाना आकर्षक दिखने के नुस्खे बताएगा।

नताशा ने एक बयान में कहा, “इस माध्यम से मेरा उद्देश्य पूरे विश्व के युवाओं और महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करना है।”

उन्होंने कहा, “बहुत से लोग मुझसे सुंदरता और फिटनेस की सलाह मांगते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि यह यथार्थवादी और व्यावहारिक समाधान की तलाश करने वालों के साथ मेरे विचारों को साझा करने और संवाद स्थापित करने के लिए एक आदर्श मंच होगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि मेरा एप मददगार होगा, विशेषकर उन महिलाओं के लिए जो रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहती हैं और अपनी जीवनशैली में संतुलन तलाश रही हैं।”

नताशा फिलहाल उर्वशी रौतेला के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसका निर्देशन अजय लोहान और निर्माण जी टीवी व महेंद्र धारीवाल मिलकर कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493