‘नथुनिया पे गोली मारे-2’ में एक्शन, रोमांस और सस्पेंस

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म के चर्चित निर्देशक अजय श्रीवास्तव की आने वाली फिल्म ‘नथुनिया पे गोली मारे-2’ में एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और ड्रामा है। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म के ‘फिटनेस आइकन’ विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।

भोजपुरी फिल्म में लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने वाले अजय श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि सुपर हिट फिल्म ‘नथुनिया पे गोली मारे’ के रिमेक ‘नथुनिया पे गोली मारे-2’ में एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और ड्रामा है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल की समाप्ति हाल ही में गुजरात के राजपिपला में की गई है।

मारुती फिल्म्स एंटरटेनमेंट और दिव्य सखी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत, नवोदित अभिनेत्री तेजल, निर्देशक अजय श्रीवास्तव भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे वहीं मोनालिसा, नामित तिवारी, शिविका, आइटम गर्ल सीमा सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

विक्रांत बताते हैं, “इस फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा है। इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म उद्योग अपने आप में एक बदलाव महसूस करेगा। यह फिल्म पूरी तरह से ‘एक्शन पैक्ड’ है, जिसमें कई चौंकाने वाली चीजें दिखाई देंगी।”

इस फिल्म में अशोक कुमार दीप ने संगीत दिया है जबकि इस फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्र और कैमरामैन देवेंद्र तिवारी व जावेद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493