काठमांडू, 12 जुलाई (आईएएनएस)। सपीएन (माओवादी सेंटर) के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिए मुख्य विपक्षी और संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने समर्थन देने का वादा किया है। यह जानकारी यहां पार्टी के एक नेता ने दी।
काठमांडू, 12 जुलाई (आईएएनएस)। सपीएन (माओवादी सेंटर) के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के लिए मुख्य विपक्षी और संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने समर्थन देने का वादा किया है। यह जानकारी यहां पार्टी के एक नेता ने दी।
सीपीएन (माओवादी सेंटर) के समर्थन वापस लेने से सीपीएन (यूएमएल) सरकार के अल्पमत में आने के बाद नेपाली कांग्रेस ने यह कदम उठाया है।
सीपीएन (यूएमएल) के साथ नौ महीने पुराने संबंध तोड़ने के बाद यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माओवादी सेंटर के नेता कृष्ण बहादुर माहरा ने दावा किया कि मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने सीपीएन (माओवादी सेंटर) को एक पत्र भेज कर पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व में एक नई सरकार के गठन पर अपनी सहमति जाहिर की है।
ओली सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा करने के लिए पार्टी की ओर से यहां सिंह दरबार में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था।
माहरा ने कहा, “संविधान लागू करने के लिए दोनों पार्टियां पहले चरण में प्रचंड के नेतृत्व में और दूसरे चरण में नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार के गठन पर सहमत हुए हैं।”
माहरा ने कहा कि अगली सरकार के गठन के लिए हुए समझौते को बुधवार को सार्वजनिक किया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन में सीपीएन (माओवादी सेंटर) के नेता ने स्पष्ट किया कि सर्वसम्मत राष्ट्रीय सरकार के गठन को लेकर सोमवार की देर शाम प्रचंड और के.पी. शर्मा ओली के बीच एक बैठक हुई थी। ओली राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद पार्टी ने मौजूदा सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया।
माहरा ने सरकार से समर्थन वापस लेने का ठीकरा ओली के माथे फोड़ते हुए कहा कि ओली सर्वसम्मत राष्ट्रीय सरकार के गठन के विचार से सहमत नहीं हुए, जबकि सीपीएन (माओवादी सेंटर) ने उन्हें नेतृत्व करने तक की पेशकश की थी।
dharmpath.com dharmpath