मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘इक्यावन’ में नजर आने को तैयार अभिनेता नमिश तनेजा ने कहा कि उनका पहला प्यार डांस है, जो उन्हें फिट रखता है।
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक की शूटिंग के चलते वह नियमित रूप से जिम नहीं जा पाते, इसलिए वह डांस का सहारा लेते हैं।
उन्होंने कहा, “काफी समय तक शूटिंग के बाद हमेशा जिम जाना मुमकिन नहीं है। नृत्य मेरा जुनून है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए मुझे जब भी वक्त मिलता है मैं नृत्य करता हूं।”
‘स्वरागिनी’ की अभिनेत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि यह बिना 100 किलो वजन उठाए मनोरंजक तरीके से बॉडी वर्कआउट करने का सबसे बेहतर तरीका है। यह सिर्फ फिट रहने में ही नहीं, बल्कि पुनर्जीवित करने और तनाव दूर करने में भी मदद करता है।”
नमिश का मानना है कि बी-बॉयिंग कैलोरीज बर्न करने का सबसे बेहतर तरीका है।
उन्होंने कहा, “अगर आपको आकार में रहना पसंद है तो बी-बॉयिंग सीखें। मुझ पर विश्वास करें यह आपके लिए अच्छा होगा।”
dharmpath.com dharmpath