नम्रता मेरे जीवन का उजाला व ताकत : महेश बाबू

चेन्नई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर को अपने जीवन का उजाला और ताकत मानते हैं। रविवार को नम्रता 44 साल की हो गईं।

महोश ने ट्वीट किया, “मेरी ताकत और जीवन का उजाला मेरी प्यारी पत्नी को जन्मदिन मुबारक हो।”

दोनों की शादी को एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है और दोनों बेटे गौतम व बेटी सितारा के माता-पिता हैं।

तेलुगू फिल्म ‘अथाडू’ (2005) की शूटिंग के दौरान महेश और नम्रता शादी के बंधन में बंधे थे।

शादी के बाद नम्रता ने अभिनय को अलविदा कह दिया और परिवार की देखभाल में लग गईं।

महेश आगामी तमिल-तेलुगू में बनने वाली द्विभाषी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493