नयनतारा की अगली फिल्म की पहली झलक जन्मदिन पर

चेन्नई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नयनतारा की आगामी तमिल फिल्म की पहली झलकी और शीर्षक शुक्रवार को जारी होगा। संयोग से इस दिन उनका जन्मदिन भी है।

बयान के मुताबिक, निर्मताओं ने घोषणा की है कि मिंजुर गोपी द्वारा निर्देशिक फिल्म का पहला पोस्टर और शीर्षक गुरुवार रात जारी होगा।

फिल्म में नयनतारा जिला कलेक्टर की भूमिका में हैं, उनके अधिकार क्षेत्र में पानी की समस्या है।

बाल-कलाकार विग्नेश और रमेश द्वारा अभिनीत फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वह जल्द इसे रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

नयनतारा वर्तमान में तमिल फिल्म ‘इमाइका नोडिगल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अथर्वा,राशी खन्ना और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

अनुराग कश्यप इसमें नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493