नयनतारा ने ‘डोरा’ की पूरी टीम को चौंकाया

चेन्नई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नयनतारा ने आगामी तमिल फिल्म ‘डोरा’ के अपने हिस्से की शूटिंग एक ही दिन में पूरी कर टीम को चौंका दिया। फिल्म निर्देशक दॉस रामास्वामी उनकी प्रतिबद्धता देख हैरान रह गए।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “आमतौर पर प्रमुख किरदार को डब करने में दो दिन या इससे अधिक का समय लगता है। लेकिन, नयनतारा ने एक ही दिन में अपने हिस्से की डबिंग पूरी कर ली, इससे पूरी टीम हैरान है। वह अधिक समय ले सकती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता से निर्देशक को चौंका दिया।”

फिल्म में वह प्रमुख भूमिका में हैं।

थाम्बी रमैय्या और हरीश उथामन अभिनीत फिल्म संयुक्त रूप से हितेश झबक और ए.सरकुनम द्वारा निर्मित होगी।

निर्माता अगले साल की शुरुआत में फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493