नया आदेश:नसबंदी कराने वाले टीचरों को मिलेगा लाभ

भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी ने बीते शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2020 को आदेश जारी कर दिया है. जिसमे नसबंदी कराने वाले अध्यापकों को तय दिनांक से ग्रीनकार्ड वेतन वृद्धि का लाभ दिया जानें वाला है. इस आदेश में मई 2019 में लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल से जारी आदेश का हवाला भी दिया गया. जंहा बीते शुक्रवार को ने जिला शिक्षा केंद्र, प्राचार्य डाइट बागरुल, बीईओ हरदा, खिरकिया, टिमरनी सभी संकुल प्राचार्य हाई और हायर सेकंडरी स्कूल और 3 विकासखंड के  के नाम पत्र जारी किया है. इससे पहले मप्र स्वास्थ्य विभाग ने भी पुरुष नसबंदी को लेकर एक आदेश जारी किया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरुष नसबंदी कराने का टारगेट दिया गया था, इसको लेकर काफी विवाद हुआ था. बाद में आदेश को वापस लेना पड़ा था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493