लंदन, 17 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब एवर्टन ने कहा है कि उसने गुडिसन पार्क में 43.9 करोड़ डॉलर की लागत से अपना नया स्टेडियम बनाने का इरादा त्याग दिया है।
क्लब ने दो दिन पहले कोच रोबटरे मार्टिनेज को बर्खास्त किया था और अब उसने स्टेडियम बनाने का इरादा त्याग दिया है।
क्लब ने कहा है कि वित्तीय कारणों से वह फिलहाल अपना नया स्टेडियम बनाने का इरादा त्याग रहा है।
इस सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एवर्टन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वह इस सीजन में 11वें स्थान पर रहा।
dharmpath.com dharmpath