मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नरगिस फाखरी को आपने बालों से बेहद प्यार है। उन्होंने अपने बालों के नए स्टाइल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जो उनकी फिल्म के शूटिंग के दौरान खाली वक्त में ली गई सेल्फी है।
तस्वीर में नरगिस बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हल्के घुंघराले करवाए हुए बालों को खोल रखा है। तस्वीर के साथ शीर्षक में लिखा, “कड़ी मेहनत कर रही हूं। ये बाल मुझे पसंद हैं।”
नरगिस की आखिरी रिलीज फिल्म डेविड धवन की ‘मैं तेरा हीरो’ थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और इलियाना डी’क्रूज ने भी काम किया था।
dharmpath.com dharmpath