नरसिंह मामले की जांच सीबीआई से चाहता है डब्ल्यूएफआई

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित किए गए भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात के बाद डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा करवाए जाने का अनुरोध किया।

डब्ल्यूएफआई ने अपने एक बयान में कहा, “डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ने रियो डी जनेरियो से आने के बाद प्रधानमंत्री के कार्यालय में बैठक की और आगे की जांच के लिए नरसिंह मामले को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया।”

बयान में कहा गया, “आज (शुक्रवार) डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि नरसिंह मामले की आगे की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी।”

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) से हरी झंडी मिलने के बाद नरसिंह को रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई थी, लेकिन स्पर्धा से ठीक 12 घंटे पहले खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने उन्हें प्रतिबंधित कर दिया।

सीएएस ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की याचिका पर यह फैसला सुनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493