नरेन की कमी पूरी कर सकते हैं बोथा, हॉग : मनीष पांडे

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा है कि ब्रैड हॉग और ऑफ स्पिन गेंदबाज जोहान बोथा दिग्गज कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन की कमी की भरपाई कर सकते हैं।

आईपीएल-8 के एक मैच के दौरान नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे थे, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर ‘ऑफ स्पिन’ गेंद डालने से रोक लगा दी है।

बीसीसीआई द्वारा 29 अप्रैल को दिए गए फैसले के बाद से ही नाइट राइडर्स ने नरेन को टीम से बाहर रखा है।

मनीष ने कहा, “हमें नरेन की कमी महसूस हो रही है। वह हमारी टीम के अहम हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि बोथा और हॉग उनकी कमी को पूरा कर सकते हैं। हॉग अब तक के सफर में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।”

मनीष ने साथ ही यह भरोसा भी जताया कि मध्यक्रम के बल्लेबाज अगले मैचों में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे।

मनीष ने कहा, “तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम के बल्लेबाज किसी भी टीम की रीढ़ होते हैं। यह हमारा काम है कि हम टीम को जीत तक पहुंचाएं।”

मनीष ने यूसुफ पठान के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की जिनकी बदौलत नाइट राइडर्स पिछले मैच में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493