नवम्बर तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं फिलेंडर

जोहानसबर्ग,19 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वर्नोन फिलेंडर ने इस सप्ताह से गेंदबाजी रीहेबिलिटेशन शुरू कर दिया है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलेंडर टखने की चोट से उबर रहे हैं और ऐसे में नवम्बर तक के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर रह सकते हैं।

भारत के खिलाफ 2015 में फिलेंडर को टखने में चोट लगी थी और तभी से इस चोट के कारण उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस चोट के कारण अगले साल विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में उनके चयन के आसार भी कम हो सकते हैं।

फिलेंडर को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए डेल स्टेन के साथ दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा, उनके अक्टूबर और नवम्बर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जाने पर भी संशय बना हुआ है।

ऐसा माना जा रहा है कि वह बॉक्सिंग डे पर ही राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकते हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका का सामना पाकिस्तान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493