नवरात्रि पंडाल में हुई ‘पटेल की..’ के गरबा की शूटिग

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी’ के निर्देशक संजय छैल ने बताया कि फिल्म के गरबा गीत की शूटिंग जुहू में नवरात्रि के लिए लगे पंडाल में ही हुई है।

संजय छैल ने बताया, “मेरी फिल्म पंजाबी और गुजराती पृष्ठभूमि पर है। दोनों संस्कृतियां देवी माता (भगवान) को पूजती हैं। नवरात्रि और जगराता हमारे खून में है, इसलिए मेरी फिल्म में गरबा और जगराता है। वहीं जगराता गीत की शूटिंग के दौरान उत्साह का माहौल था। हमने जुहू में 7000 गरबा खेलने वालों के साथ असली नवरात्रि पंडाल में गीत की शूटिंग की।”

इसकी शूटिंग लगातार तीन दिनों तक चली। ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में वीर दास, पायल घोष और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

भोलेनाथ सिनेमा और सिनेकोर्न एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493