‘बीबीसी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अलर्ट के कारण बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में नववर्ष के मौके पर होनेवाली आतिशबाजी व उत्सवों को रद्द कर दिया गया है। पेरिस, लंदन, बर्लिन व मास्को सहित कई शहरों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने कहा कि हमें खुफिया जानकारी मिलने के बाद ब्रसेल्स ने आतिशबाजी व उत्सवों को रद्द करने का फैसला किया है।
बीते साल, एक लाख लोग नए साल का जश्न मनाने ब्रसेल्स पहुंचे थे।
नए साल के उत्सव के दौरान आतंकवादी हमले की योजना बनाते इस सप्ताह की शुरुआत में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की प्रचार सामग्री, सेना की वर्दी तथा कंप्यूटर उपकरण जब्त किए गए थे।
पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद से ही बेल्जियम हाई अलर्ट पर है। इन हमलों में 130 लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि इस हमले के अधिकांश साजिशकर्ता बेल्जियम के थे।
इसी बीच, तुर्की पुलिस ने बुधवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जो नववर्ष के उत्सव के दौरान कथित तौर पर हमले की साजिश कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath